फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानें नहीं हटाए जाने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बरोटीवाला के लिए आवंटित शराब की दुकानों का संचालन लक्ष्मीपुर में किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक साल से शराब की दुकानें अवैध तरीके से लक्ष्मीपुर चौक पर संचालित की जा रहीं हैं। इन्हें हटवाने के लिए ग्रामीण साल भर से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
दुकानों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें नए वित्तीय वर्ष में दुकानें हटाए जाने की उम्मीद थी। लेकिन, एक अप्रैल को भी प्रशासन की ओर से दुकानों को नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि गांव में शराब की दुकानें खोलने से सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार गांवों का विकास करने के बजाय घर-घर शराब परोस रही है। गांवों में शराब की आसान पहुंच से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। कहा कि जिस स्थान पर शराब की दुकानें खोली गई हैं, वहां से कुछ ही दूरी पर दो शिक्षण संस्थान संचालित होते हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को भी कई बार असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन से लेकर विधायक तक से शराब ही दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है। लेकिन, शासन, प्रशासन शराब माफिया के दबाव में ग्रामीणों की बात नहीं सुन रहा है। प्रदर्शन करने वालों में गुरमेल सिंह, बीना, रविता, दर्शनी देवी, बबली, रमा थापा, बीना, कमला, विनीता, बीना गुरुंग आदि शामिल रहे। उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें