फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन छात्र संगठन ने भी शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में विभिन्न विषयों के संचालन और छात्र समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर अब आर्यन छात्र संगठन ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आर्यन छात्र संगठन की सदस्य और छात्रसंघ महासचिव अर्चना चौहान के साथ ही कविता चौहान, राहुल चौहान और ऋषभ चौहान भूख हड़ताल पर बैठे। उधर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री, प्रेमचंद्र नौटियाल और सलमान दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में लंबित समस्याओं के निराकरण नहीं होने से छात्र संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। छात्रों के दो गुट महाविद्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। एक गुट का नेतृत्व वर्तमान छात्रसंघ की कार्यकारी अध्यक्ष कर रहीं हैं, जबकि दूसरे गुट की कमान छात्रसंघ महासचिव अर्चना चौहान के हाथों में है। दोनों ही गुट महाविद्यालय प्रशासन सहित शासन पर छात्रों की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय में समस्याओं के लंबित होने के चलते शैक्षणिक व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। लंबे समय से प्राध्यापकों की कमी बनी हुई है। इसके साथ ही महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कई महत्वपूर्ण विषयों का संचालन नहीं हो रहा है। लाइब्रेरी की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने से छात्रों को समय पर पाठ्य सामग्री मुहैया नहीं हो पा रही हैं। छात्रों ने कहा कि सभी समस्याओं के निस्तारण के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त की जाएगी। शनिवार को भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के साथ कार्यकारी अध्यक्ष प्रियता खत्री, वंदना, जसपाल, शुभम कुड़ियाल, आदेश सिंह राणा, बिंदु सजवाण, सैन सिंह, सतीश, काजल, श्वेता शर्मा, मानसी, अभिषेक, प्रशांत कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें