फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए घंटों इंतजार करती रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

कालसी ब्लॉक के हईया स्थित एएनएम सेंटर में दोपहर तक ताला लटका होने से बच्चों के टीकाकरण के लिए आईं ग्रामीण महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। महिलाओं ने सेंटर पर तैनात एएनएम पर अक्सर नदारद रहने का आरोप लगाया। दोपहर बाद एएनएम के सेंटर पहुंचने पर टीकाकरण शुरू किया गया।
ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने भी सेंटर का निरीक्षण कर एएनएम को समय पर टीकाकरण शुरू करने की हिदायत दी। महिलाओं ने कहा कि बीते बुधवार को भी एएनएम के सेंटर में नहीं आने से महिलाएं बच्चों को बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गईं थीं। हर बुधवार को सरकारी अस्पतालों और एएनएम सेंटर में बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। इस बुधवार को कालसी ब्लॉक के हईया स्थित एएनएम सेंटर में आसपास की ग्रामीण महिलाएं बच्चों के टीकाकरण के लिए सुबह से ही आना शुरू हो गईं। लेकिन, दोपहर 12 बजे तक एएनएम के सेंटर में नहीं पहुंचने से दूरस्थ क्षेत्रों की अधिकांश महिलाओं को बच्चों को बिना टीका लगवाए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मलोग गांव से आईं अनीता देवी, उत्पाल्टा की रीना राय, सरोज राय, अल्पना राय, कुरौली की बबीता राय, खमरोली की मंजू तोमर, रविता ने बताया कि गत बुधवार को भी एएनएम के सेंटर में नहीं पहुंचने से उन्हें घर वापस लौटना पड़ा था। हालांकि, इस बार दोपहर 12 बजे एएनएम सेंटर में पहुंचीं, इसके बाद टीकाकरण शुरू हुआ। इस बीच ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह भी निरीक्षण के लिए एएनएम सेंटर पहुंचीं। एसडीएम ने देरी से आने का कारण पूछा तो एएनएम ने बताया कि उनका हईया सेंटर में नियुक्ति का आज पहला दिन है और वह देहरादून से पहुंची हैं, जिसके चलते उन्हें सेंटर खोलने में देरी हुई। एसडीएम ने एएनएम को भविष्य में समय पर टीकाकरण कार्य शुरू करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

----
पिछले बुधवार को पारिवारिक समस्याओं के कारण एएनएम नई तैनाती स्थल पर नहीं पहुंच पाईं थीं। इस बुधवार को एएनएम ने तैनाती दे दी है और उन्हें नियमित तौर पर सेंटर में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. राजीव दीक्षित, प्रभारी चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें