फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में 222 करोड़ से बनेंगी आठ सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

पिछले महीने हरिद्वार में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण करने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरिद्वार को 222 करोड़ रुपयेे की एक और सौगात दी है। सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक के अनुरोध पर हरिद्वार में आठ मार्गों के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि से 222 करोड़ 11 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें सराय बसेड़ी, रुड़की-लक्सर, भोगपुर- रायसी के बीच की सड़कों का चौड़ीकरण कार्य, कलियर रोड पर 300 मीटर का स्पान आदि के निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन

सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा क्षेत्र में 16 सड़कों के निर्माण के लिए अनुमानित लागत 332 करोड़ रुपये के प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिए थे। जिनपर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आठ सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी। इसके लिए केंद्रीय सड़क निधि से 222 करोड़ 11 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि ने बताया कि भारी भरकम निधि से जनपद की कई सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों के बनने से रुड़की-हरिद्वार हाइवे पर यातायात का लोड कम होगा। रुड़की-लक्सर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण होने से हरिद्वार में होने वाले आयोजनों के दौरान जाम से मुक्ति मिलेगी और स्थानीय लोगों को भी आवागमन में सुविधा रहेगी। सराय से बसेडी मार्ग के बनने से हरिद्वार शहर में अंदर आने की जरूरत नहीं होगी। ओमप्रकाश जमदग्नि ने बताया कि भोगपुर रायसी के मार्ग के चौड़ीकरण होने के साथ-साथ अन्य मार्गों के बनने से जनपद की सड़कें चकाचक हो जाएगी।
विज्ञापन

सड़क का नाम ---------- लागत
सराय बसेडी मोटर मार्ग का सुदृढीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य 36 करोड़ 87 लाख रुपये।
रुड़की-लक्सर-बालावाली मार्ग 20 किमी तक चौड़ीकरण का कार्य 66 करोड़ 92 लाख रुपये।
भोगपुर-रायसी मार्ग का चौड़ीकरण 51 करोड़ 63 लाख रुपये।
खानपुर-दल्लावाला मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं सुधार कार्य 11 करोड़ 56 लाख रुपये।
पिरान कलियर- हद्दीवाला- मुजाहिदपुर- कुड़कावाला 17.5 किमी सुदृढ़ीकरण कार्य 8 करोड़ 94 लाख रुपये।
मंगलौर-देवबंद मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य 6 करोड़ 11 लाख।
कलियर से रामपुर चुंगी मंडी से ग्राम नांगल होते हुए बाईपास सड़क पर 300 मीटर स्पान सेतु का निर्माण 34 करोड़ 98 लाख रुपये।
बंजारेवाला-तेलपुरा- खेड़ी शिकोहपुर मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण का कार्य 5 करोड़ 6 लाख रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें