फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे चार जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

रोटरी दून विकास की ओर से त्रिशला देवी जैन अतिथि गृह में शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाहोत्सव में चार जोड़े सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। विवाहोत्सव में सभी जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जीवन भर एक-दूजे के साथ रहने की कसमें खाईं।
विज्ञापन

पछवादून क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर तबके के युवाओं के लिए आयोजित विवाह समारोह में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नव विवाहित जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। रोटरी दून विकास और इनव्हील क्लब की ओर से चारों जोड़ों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई। विवाहोत्सव में तिपरपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बालूवाला निवासी टीना के साथ सात फेरे लिए। कटापत्थर के नरेंद्र सिंह बरोटीवाला की पूनम के साथ विवाह बंधन में बंधे। मल्लावाला के निमराज सिंह ने पानुवा निवासी अनुराधा और रेस्ट कैंप देहरादून निवासी देव कुमार ने हरबर्टपुर निवासी आकांक्षा के साथ सात फेरे लिए। इस दौरान रोटरी दून विकास के अध्यक्ष अजय धमीजा, डॉ. दिनेश भंडारी, डॉ. हंसराज अरोड़ा, सुरेश रावत, संजीव राणा, अलका धमीजा, अनामिका पारासर, अनीता रोहिला, पूनम अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें