फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी और खेल से शिक्षा देने के गुर बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए दस दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत शुक्रवार को हुई। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के टीचर लर्निंग सेंटर में शुरू हुए शिविर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक पांच बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कहानी, खेल और गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा देने के गुर बताए गए। डायट के प्रशिक्षक डॉ. विजय रावत ने बताया कि सीखने सिखाने की प्रक्रिया के तहत नौनिहालों से बातचीत, समाज और परिवेश के अधार पर बच्चे का विकास एवं खेल-खेल में व्यावहारिक ज्ञान देने पर जोर दिया जाएगा। डॉ. रावत ने बताया कि नौनिहाल को बचपन से ही प्राकृतिक व सामाजिक माहौल में शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाना जरूरी है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीखने सिखाने की प्रक्रिया का ज्ञान होना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे को गतिविधि आधारित शिक्षा दी जाए। इसमें समाज और परिवेश का माहौल शामिल हो। बताया कि प्रशिक्षण के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गतिविधि आधारित शिक्षा देने की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान बीआरपी योगेंद्र नेगी, प्रकाश शाह, आशा नेगी, नाजिमा खातून, हयात फातिमा, कविता, ऊषा शाह, पवन पारासर, राहुल सिंघल, वर्तुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें