फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड ने बड़ौदा को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड ने बड़ौदा को सात विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इसमें सौरभ रावत ने 41 और वैभव ने 49 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति पर खड़ा किया।
विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर से नई दिल्ली स्थित एयरफोर्स कांप्लेक्स मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को उत्तराखंड का मुकाबला बड़ौदा के साथ हुआ। बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा को पहला झटका विष्णु के रूप में गंवाना पड़ा। उसके बाद केदार देवधर ने दीपक (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन और तीसरे विकेट के लिए यूसुफ पठान (47) के साथ 38 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। पूरी टीम ने मिलकर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 152 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से सन्नी राणा ने दो, रजत भाटिया व सन्नी कश्यप ने एक-एक विकेट चटकाए। 153 रन के जवाब में उतरी टीम उत्तराखंड के सौरभ रावत ने 41 और वैभव ने 49 रन की पारी खेल कर मैच 19वें ओवर में जीत लिया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज कप्तान रजत भाटिया ने 12, करनवीर कौशल ने 25 और विजय शार्मा ने 17 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें