फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया स्क्रीनिंग प्लांट का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नवाबगढ़ के ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्क्रीनिंग प्लांट के निर्माण पर नाराजगी जताई है। शनिवार को तहसीलदार से मिले ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट से उड़ने वाली धूल से नवाबगढ़ और डाकपत्थर ग्राम सभाओं की लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित होगी।
ग्रामीणों ने कहा कि स्क्रीनिंग प्लांट के लगने से क्षेत्र में अत्यधिक संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को जान माल का खतरा है। साथ ही पुल नंबर एक पर जाम की भी समस्या बनी रहेगी। ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल पूर्व में भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट घाटी क्षेत्र लगाया जा रहा है, जिसमें प्लांट से उड़ने वाली धूल घाटी में ही घूमती रहेगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के मानकों की अनदेखी कर इस प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान नवाबगढ़ संजय शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, अर्जुन भारद्वाज, राहुल शर्मा, नरेंद्र चौहान, जितेंद्र पुंडीर, मनीष ठाकुर, रवि, प्रवेश जोशी, चंदन चौहान, अजय चौहान, अरुण डोभाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
क्षेत्र के लोगों ने प्लांट के मामले को लेकर ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सहमति के बगैर क्षेत्र में प्लांट लगाया जा रहा है। प्रकरण से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
- प्रकाश शाह, तहसीलदार, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें