फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे से गुल है 50 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा के कारण कालसी के पास 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से 50 गांवों की बिजली 18 घंटे से गुल है। इससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुरानी लाइन में अक्सर तकनीकी खराबी आ जाती है, लेकिन ऊर्जा निगम नई लाइन नहीं बिछा रहा है।
विज्ञापन

33 केवी लाइन में खराबी आने से अलसी, सकनी, कनबुवा, किमोटा, दातनु, बडनू, मलेथा,जोशीगांव, मसराड़, पानुवा, बसाया, ललोऊ, मथेऊ, गोथान, हमरोऊ, भुगतार, डामटा, थेत्यो, बमराड, समाल्टा, कोटा तारली, नराया, सालगा, बोहा, पजिटीलानी, टिपाऊ, खोई, चंदोऊ सहित 50 गांवों और मजरों में बिजली आपूर्ति ठप है। कड़ाके की सर्दी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी रही है। स्थानीय निवासी प्रताप सिंह, स्वराज सिंह, जवाहर सिंह, सरदार सिंह, संतराम, मोहन सिंह, प्रवीण कुमार आदि ने ऊर्जा निगम से क्षेत्र की जर्जर बिजली लाइन को बदलने की मांग की है। उधर, ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि लाइन में आई तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया है। अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें