ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मातृ पितृ दिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने माता पिता को रोली, चंदन लगाकर आरती की। माता पिता ने भी बच्चों को अनुशासित और संयमित रहकर जीवन में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने बताया कि आज का युवा वर्ग वेलैंटाइन डे की ओर आकर्षित है जो कि पाश्चात्य सभ्यता का अंग है। भारतीय संस्कृति बहुत समृद्ध, महान एवं ऊंची है। हमें भारतीय संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। इसी के मद्देनजर 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अवधेश, तपेंद्र, कमलेश, अखिलेश, चंदन, मोहित, रणजीत, हरीश थपलियाल, हरीश कुमार, फकीर, दीपक, कालिका प्रसाद, मुकेश, सुषमा, अंजू, कुसुम, महेंद्र, मुन्नी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।