फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना : 388 ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

जौनसार-बावर में आयुष्मान योजना के तहत लोगों का पंजीकरण कराने के लिए कई संगठनों ने शिविर लगाए हुए हैं। सोमवार को अलग-अलग जगहों पर लगे शिविरों में कुल 388 लोगों का पंजीकरण करने के साथ ही योजना की विस्तृत जानकारी भी मुहैया कराई गई। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में लगे शिविर में 150 लोगों का पंजीकरण किया गया। सभासद शम्मी प्रकाश ने लोगों को योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉक्टरगंज में सोमवार से शुरू हुए तीन दिवसीय शिविर में पहले दिन 88 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर के संचालक योगेश्वर अग्रवाल ने कहा कि योजना में परिवार के किसी भी सदस्य के बीमार होने पर पांच लाख तक के उपचार की निशुल्क सुविधा है। इसके लिए सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों को भी अनुबंधित किया गया है। साहिया के सनातन धर्म मंदिर में लगे शिविर के तीसरे दिन 150 ग्रामीणों का पंजीकरण किया गया। डॉक्टरगंज के शिविर में अरुण चौधरी, कुलविंदर सिंह, अजीत चौधरी, सुनीता, योगेश पाल, किशन लाल, राम किशन, सतीश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें