फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी सिंचाई योजना पर फूटा ग्रामीणों को गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया। डांडा खत विशायल में अधूरी सिंचाई योजना पर काम शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नलकूप कार्यालय पहुंच कर अधूरी योजना को पूरा करने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि डांडा खत विशायल के अंतर्गत सात साल पहले सिंचाई एवं पेयजल लिफ्ट योजना स्वीकृत हुई थी। जिसमें पिछले तीन साल से काम लंबित है। योजना में अधूरे काम के चलते स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए चार किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके अलावा सिंचाई की भी समस्या बनी है। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या को लेकर विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है। पूर्व में विभागीय अधिकारियों की ओर से भी मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस है। ग्रामीणों ने कहा कि 17 दिसंबर तक समस्या का समाधान न हुआ तो परिवार के साथ सिंचाई विभाग कार्यालय में धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में जीत सिंह, सूरत सिंह, केसर सिंह, कल्याण सिंह, गजेंद्र जोशी, गम्भीर सिंह चौहान, शूरवीर चौहान, खजान नेगी, बीरू नेगी, शिवराम नेगी, बच्चन नेगी, रमेश नेगी, रूपराम नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता वीएस पाल ने बताया कि जल्द ही अधूरी सिंचाई योजना पर काम शुरू करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें