फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव: 21 नामांकनपत्र हुए जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। 18 दिसंबर को होने जा रहे बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर कुल 21 नामांकनपत्र जमा किए गए। जबकि एक नामांकन रद्द किया गया। नामांकन करवाने वालों में अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष तीन, महासचिव चार, संयुक्त सचिव पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर एक, ऑडिटर पद पर तीन नामांकनपत्र जमा किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह व चुनाव अधिकारी मोहन पैंयूली ने बताया कि सोमवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 21 नामांकन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह सजवाण, हरिप्रकाश गैरोला, अरुण कुमार ममगाईं, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश पैैंयूली, भारत भूषण, उपाध्यक्ष पद पर सीबी हटवाल, शिव दयाल लखेड़ा, अजय सिंह वर्मा, महासचिव पद पर सुनील नवानी, अजय कुमार ठाकुर, अतुल कुमार यादव, नरेश कुमार शर्मा ने नामांकनपत्र जमा किए। वहीं संयुक्त सचिव पद पर कपिल शर्मा, ऋतु भट्ट रतूड़ी, कोषाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कुकरेती, सुरेश सिंह नेगी ने नामांकनपत्र जमा कराया।
पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी नेगी तथा ऑडिटर पद पर अजय कुमार कश्यप, श्रीप्रकाश जोशी, सुशील कुमार गौड़ ने नामांकनपत्र जमा कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर खुशहाल सिंह कलूड़ा का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया के दौरान चुनाव कार्यकारिणी सदस्य नवीन रावत, मनीष बिजल्वाण, ऋषि अंथवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें