ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला में भाजपा अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रही नगीना रानी ने आभार बैठक का आयोजन किया। बैठक के बहाने भितरघातियों पर निशाना साधा गया। इस दौरान नगीना रानी ने चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। वक्ताओं ने नगर पालिका चुनाव में कम अंतर की हार का ठीकरा भितरघातियों पर फोड़ा। जिम्मेदार पदाधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने की अपील की।
आभार बैठक में विधानसभा विस्तारक रामगोपाल शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, नगर सभासद संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, सुनीता सिंधवाल, हिमांशु राणा, संगीता डोभाल, रामेश्वर प्रसाद लोधी, विजय बख्शी, राजन गोयल, ललित पंत, श्रवण प्रधान, राजेंद्र मनवाल, विजय शर्मा, प्रेम कुमार, राकेश नौटियाल, मंजू रानी, आकाश बछेती, सरिता जोशी, मीना रावत, पूनम चौधरी, कुसुम सिद्धू, आशा सेमवाल, आशा कोठारी, फ़ूल सिंह, राकेश लोधी, संजीव लोधी, दिनेश वर्मा, चंद्रकाता ध्यानी, तिलकवती देवी, सविता थापा, गीताजंलि रावत, सुंदरा राणा, अश्वनी गुप्ता, भारत गुप्ता आदि मौजूद थे।