फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड की कटिंग में की जा रही मानकों की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पीपलकोटी क्षेत्र के काश्तकारों ने ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल पर बिना सहमति भूमि अधिग्रहण करने, मुआवजा वितरण में अनियमितता और हिल कटिंग में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। इस संबंध में काश्तकारों ने डीएम से भेंट की और ज्ञापन सौंपा। डीएम ने कहा कि इस संबंध में तीन दिसंबर को जन सुनवाई का आयोजन कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभु प्रसाद सती और ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल के नेतृत्व में पीपलकोटी क्षेत्र के काश्तकारों ने डीएम से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) की ओर से क्षेत्र के कौड़िया और पीपलकोटी बाजार में हिल कटिंग के दो-दो मानक रखे गए हैं। भूमि का मुआवजा खतौनी के आधार पर दिया जा रहा है, जिससे भूस्वामी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई जगहों पर बिना भूमि के सर्वे के ही कटिंग का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में तीन दिसंबर को अपराह्न दो बजे से जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें एनएच के साथ ही भूगर्भीय अधिकारी, जिला व तहसील स्तर के अधिकारी रहेंगे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री, अतुल शाह, मोहन सिंह राणा, तेज सिंह, विजय मलासी, अनसूया सती, प्रेमलता नेगी, जगदंबा सती, संदीप, बाल सिंह और मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें