फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा में प्रवाहित हो रहा है शहर का गंदा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ मठ के पास तिवाड़ी मोहल्ले का गंदा नाला सीधे अलकनंदा नदी में प्रवाहित हो रहा है। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि नालों को टेप किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर गंदे नाले सीधे अलकनंदा में प्रवाहित हो रहे हैं। सबसे बुरी स्थिति तिवाड़ी मोहल्ले की है। यहां बह रहे नाले सीधे अलकनंदा में गिर रहा है। तिवाड़ी मोहल्ला निवासी लाल सिंह का कहना है कि सरकार नमामि गंगे अभियान के नाम पर करोड़ों खर्च कर रही है। शुक्रवार को बैकुंठ चतुर्दशी मेले में नामामि गंगा अभियान के तहत करीब छह हजार लोगों का स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, लेकिन हकीकत में अलकनंदा की स्थिति बदहाल है। जगह-जगह अलकनंदा में गंदगी उड़ेली जा रही है। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में गंदे नालों की टेपिंग पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सभी गंदे नालों को टेप कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें