फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक के कौब गांव में एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जल गया। ग्राम प्रधान मगन लाल कौबियाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे कनखड़ा तोक निवासी चंद्रमणि काला के मकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान चंद्रमणि की पत्नी गोशाला और बच्चे शौचालय की ओर थे, जबकि घर में कोई नहीं था। आस पास के ग्रामीणों ने धुआं उठता देख चंद्रमणि को इसकी सूचना दी और ग्रामीण खुद आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग से घर में रखे कपड़े, राशन आदि सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। चंद्रमणि ने ऊर्जा निगम को पत्र सौंपकर मामले की जांच कर मुआवजे देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें