ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश । अमर बहादुर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शिवाजी वॉरियर्स और सम्राट क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में शिवाजी वॉरियर्स टीम ने क्रिकेट चैपिंयनशिप ट्राफी अपने नाम कर ली। रविवार को आईडीपीएल खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मैच शिवाजी वॉरियर्स टीम व सम्राट क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी वॉरियर्स टीम ने 20 ओवरों में 116 रन का स्कोर सम्राट क्रिकेट एकेडमी के सामने रखा।
116 रन के जवाब में सम्राट क्रिकेट एकेडमी मात्र 70 रन ही बना पाई। अच्छे प्रदर्शन के लिए राजू को मैन ऑफ द मैच व रजत धीमान को मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया। मुख्य अतिथि के रूप में दीप शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को विजेता ट्राफी भेंटकर बधाई दी। इस अवसर पर आयोजक मंडल ओम प्रकाश गुप्ता, विपिन त्यागी, मयंक रैवानी, शुभम गौड़, पारस नाथ, शिवम रावत, अभिषेक आदि मौजूद थे।