फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की ओर से खेल प्रतियोगिताएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर की ओर से सोमवार को मुनिकीरेती स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 वर्षीय बालक-बालिका बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उद्योग विभाग के मैनेजर चंद्रभान ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच बालक वर्ग खेल विभाग-बी और पावकी देवी के बीच हुआ। खेल विभाग-बी ने पावकी देवी को 8-7 से हराकर मैच जीता। दूसरा मैच खेल विभाग-ए और स्टार क्लब के बीच हुआ। इसमें खेल विभाग-ए 5-0 से विजेता रहा। तीसरे मैच में खेल विभाग-बी ने गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब को 6-3 से हराया। बालिका वर्ग में खेल विभाग-बी ने मुनीकीरेती को 9-0 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के 14 वर्षीय बालिका में मोनिका ने सपना को 21-15 से, मेघा ने निकिता को 21-10 से पराजित किया। 18 वर्षीय बालक वर्ग में क्रमश: रितेश ने दीपक को 21-15 से, आर्यन ने भीम सिंह को 21-12 से, शुभम ने गौरव को 21-17 से, गौरव ने नीरज को 21-18 से जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस अवसर पर राकेश भंडारी, संदीप मेहरा, चंद्रभान आजाद, ओम प्रकाश, डॉ. विकास सूर्यवंशी, प्रधानाचार्य संदीप मोहन, दैर सिंह, पंकज ध्यानी, रविंद्र मिश्रा, सुनील भारद्वाज, राहुल डबराल, प्रवेश, आदित्य, प्रीति, शिल्पा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें