फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश डिपो को 15 नई बसों का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रोडवेज ऋषिकेश डिपो को जल्द ही 15 सामान्य श्रेणी की बसों की सौगात मिलने जा रही है। परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो के एआरएम पीके भारती ने बताया कि निगम मुख्यालय से अगले दो महीने में डिपो को बसें मिलने की उम्मीद है। डिपो से पांच बसों की मियाद पूरी होने पर हटाया गया था। पांच बसों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा पांच अन्य बसें नीलामी के लिए प्रस्तावित हैं। इसमें दिल्ली और पहाड़ी इलाकों के रूट वाली बसें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस समय डिपो में कुल 57 बसें हैं। रोडवेज प्रशासन ने इन्हें लंबे रूटों पर दौड़ाने की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

एआरएम के मुताबिक डिपो को नई मिलने वाली बसों में से सात बसें पहाड़ी इलाकों और आठ बसे मैदानी इलाकों में चलाई जाएंगी। 15 नई बसें मिलने के साथ ही डिपो में कुल बसों की संख्या बढ़कर 67 हो जाएगी। फिलहाल डिपों में 57 बसें हैं जिनमें से पांच बसें नीलामी के लिए प्रस्तावित हैं। इनमें से अधिकतर बसें पहाड़ी और दिल्ली रूटों पर चल रही हैं। इन बसों के आने से निश्चित तौर पर यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
रोडवेज की बसों में सुविधाओं का झुनझुना
रोडवेज की बसों में फर्स्ट एड बॉक्स आसानी से देखे जा सकते हैं। मकसद यह होता है कि किसी यात्री को दुर्घटनावश जख्मी हो जाए तो प्राथमिक उपचार किया जा सके। मौजूदा हालत यह है कि प्राथमिक उपचार के बाक्स खाली हैं। सुविधा के नाम पर महज नुमाइश के निशान बनकर रह गए हैं। ऋषिकेश डिपो की बसों का भी यही हाल है। जब विभागीय अधिकारियों से फर्स्ट एड बॉक्स में दवाइयों की उपलब्धता पूछी गई तो बताया कि कोई बजट ही नहीं है। एआरएम का दिलचस्प जवाब है। वे कहते हैं कि दवाओं के लिए कोई बजट नहीं है लेकिन जरूरी मेडिकल किट समय-समय पर बदल दी जाती है। इनमें सिर दर्द और पेट दर्द, हल्के जख्म आदि की गोलियां, पट्टी, लोशन आदि की व्यवस्था होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें