फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम भक्ति में सराबोर हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

राम सरिस बरू दुलहिनी सीता, समधी दसरथु जनकु पुनीता, सुनि अस ब्याहु सगुन सब नाचे, अब कीन्हे बिरंचि हम सांचे। राम-सीता के विवाह की मंगल बेला पर पूरा नगर रोशनी से जगमगा उठा। मांगलिक गीतों के बीच शहर के जिस गली, चौक और मोहल्ले से बारात निकली, वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्ति गीतों का ऐसा अनूठा संगम की सभी लोग गीतों पर जय श्रीराम के उद्घोषों के साथ थिरक रहे थे। सोमवार को नगर में निकाली गई राम बारात में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां पूरा शहर राम भक्ति में सरोबार हो गया।
आगे रथ पर सवार राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन चल रहे थे, तो पीछे भक्ति गीतों पर नाचते गाते भक्त। ब्रह्मा और महेश भी इस राम बारात का हिस्सा बने। जगह-जगह फूल मालाओं के साथ लोगों ने राम बारात का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती कला मंच की ओर से निकाली गई राम बारात मंडी चौक बाजार से शुरू होकर गीता भवन, आर्य समाज चौक, पहाड़ी गली, सिनेमा गली, अस्पताल रोड, एक्सचेंज रोड, डाकपत्थर तिराहे होते हुए रामलीला ग्राउंड में जाकर समाप्त हुई। राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन की अनुपम छवि देख सब भाव विभोर हो गए। श्रद्धालु राम जी की निकली सवारी.., हे राम हे राम आदि भजनों की धुनों पर जमकर झूमे। इस मौके पर शोभायात्रा संयोजक प्रदीप महावर, अशोक मोगा, विनीत रोहिला, नवनीत वर्मा, विकास शर्मा, मनोहर चौधरी, भारत कालरा, संजय वर्मा, आमे प्रकाश ठाकुर, रविंद्र सैनी, सियाराम पटेल, डॉ. रणजीत सकलानी आदि मौजूद रहे।

ये झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
राम बारात में राम-लक्ष्मण, राम-सीता, हनुमान, शिव-पार्वती, गणेश, वानर सेना, नागा साधू, राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें