गोपेश्वर। स्वर्गीय बूंदीलाल शाह मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडिका क्लब ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले विष्णु पैंथर, पीपलकोटी एकादश और महादेव क्लब की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। मंगलवार से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होंगे।
सोमवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, पूर्व समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगत सिंह बिष्ट ने किया। गोपीनाथ खेल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को चंडिका क्लब और इलेवन ब्रो की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर इलेवन ब्रो ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 66 रन जोड़े। जवाब में चंडिका क्लब मात्र सात ओवर में ही 67 रन बनाकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। मंगलवार से टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। इस मौके पर रुद्रेश युवा क्लब के अध्यक्ष लोकेश रावत, उदय सिंह रावत, दिनेश शाह, संजू आर्य, सौरभ भाटिया और प्रवीण असवाल आदि मौजूद थे।