फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण पर मार्किंग से हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने किया हंगामा, अफसर उलटे पांव लौटे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुधवार को चिह्नीकरण करने गई टीम को व्यापारियों ने घेर लिया। इस दौरान प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामला बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का है। यहां एनएच डोईवाला डिवीजन के अधिकारी पुलिस बल के साथ अवैध कब्जों पर निशान लगाने पहुंचे थे। बवाल के बाद अफसरों को पुलिस बल सहित उलटे पांव लौटना पड़ा।
डोईवाला डिवीजन के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना टीम के साथ बुधवार को नगर में हाईवे किनारे अतिक्रमण पर निशान लगाने पहुंचे थे। उन्होंने घाट चौक और तिलक रोड के आसपास अतिक्रमण चिह्नीकरण का काम शुरू किया था। इसी दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर आ धमके और पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू हो गया। मामला नाजुक होते देख पुलिस बल ने अधिकारियों को सुरक्षा में लेकर कोतवाली पहुंचाया। मामला शांत होने के बाद अधिकारी वापस डिवीजन कार्यालय लौट गए। व्यापारियों का आरोप है कि डिवीजन के अफसर राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई को लेकर भ्रमित कर रहे हैं। अधिकारी खुद ही अधिकतम चौड़ाई 92 मीटर बता रहे हैं, जबकि अब वह राजस्व विभाग के वर्ष 1937 के मानचित्र के अनुसार मार्किंग कर रहे हैं। सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना ने बताया कि राजमार्ग का कोई नक्शा नहीं है। राजस्व विभाग के वर्ष 1937-38 के मानचित्र के आधार पर मार्किंग हो रही है। इसके तहत ऋषिकेश क्षेत्र में राजमार्ग की चौड़ाई न्यूनतम 40 से लेकर अधिकतम 135 फुट तक है।
विज्ञापन

बातचीत से हल होगा मसला
व्यापारी अतिक्रमण विरोधी अभियान में अब टेंडर विज्ञापन की दलील पर जुट गए हैं। उनका कहना है कि अब पीडब्ल्यूडी और एनएच डोईवाल डिवीजन की ओर से राजमार्ग व सड़क निर्माण को लेकर जारी किए गए नोटिफिकेशन पर ही वार्ता होगी। इसको लेकर बुधवार को रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि घेराव की बजाए एसडीएम की मौजूदगी में एनएच डोईवाला डिवीजन के अधिशासी अभियंता से बातचीत की जाएगी। यह जानकारी नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा ने दी।
विज्ञापन

सड़कों पर छज्जों को लेकर असमंजस
शहर में तमाम सड़कों पर दुकानदारों और लोगों के घरों के छज्जों को लेकर भी नगर निगम अफसरों में असमंजस की स्थिति है। बुधवार को व्यापारियों को एक प्रतिनिधिमंडल सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी से मिला। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि गाइडलाइन के मुताबिक जो छज्जे दायरे में आएंगे उनका निरीक्षण कर अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें