फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड पब्लिक स्कूल ने अपने नाम की फुटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। गांधी जयंती के मौके पर खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। बालक वर्ग फुटबॉल में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल ने 1-0 अंकों के अंतर से प्रतियोगिता जीत ली। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग की बास्केटबॉल में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय की ए टीम ने अपने ही विद्यालय की बी टीम को 10-08 अंकों से हराया।
विज्ञापन

टेटे के बालक-बालिका जूनियर वर्ग में पूनम चौधरी-आदित्य नेगी ने अपने-अपने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। सब-जूनियर वर्ग में आदित्य झिंक्वाण-पूनम चौधरी और एकल वर्ग में कृष झिंक्वाण-स्नेहा नेगी ने जीत दर्ज की। टेटे के बालक वर्ग के युगल में आर्यन व पार्थ की जोड़ी ने कुशाग्र व आदित्य रावत की जोड़ी को 3-0 अंकों से जबकि बालिका वर्ग में अनिष्का और पारुल की जोड़ी ने साक्षी व नयन रावत की जोड़ी को 2-0 से हराया। बालक सब जूनियर युगल वर्ग में पीयूष प्रांजल की जोड़ी ने पार्थ व देवाशीष की जोड़ी को 3-0 से हराया जबकि इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में हिमानी रावत व मीनाक्षी ने दीक्षा-तनुजा बिष्ट की जोड़ी को 3-1 अंकों से हरा दिया। मनरेगा लोकपाल शेखर रावत और जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कमल किशोर सिंह, गोपाल बिष्ट, अजीत रावत, रमेश पंखोली, प्रियंक किमोठी, जगदीश रावत, विकेंद्र चौहान, नवीन कुंवर और हयात सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें