फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को आयोजित होगा स्व. चंद्रबल्लभ पुरोहित स्मृति पत्रकारिता सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पहली बार आयोजित हो रहे स्व. पत्रकार चंद्रबल्लभ पुरोहित स्मृति सम्मान का आयोजन चार अक्तूबर को गोविंदघाट में होगा। समारोह में पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कलश साहित्यिक संस्था की ओर से कवि सम्मेलन के अलावा पर्यटन में मीडिया की भूमिका पर सेमिनार भी होगा।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में हुई बैठक में स्व. पत्रकार चंद्रबल्लभ पुरोहित के साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया गया। निर्णय लिया गया कि चार अक्तूबर को स्व. चंद्रबल्लभ पुरोहित स्मृति पत्रकारिता सम्मान श्रीलंका के पत्रकार मुदिथा करियाकरवाना को दिया जाएगा, जबकि शशिभूषण मैठाणी को स्व. बी मोहन नेगी चित्रकला पत्रकारिता सम्मान दिया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट शिरकत करेंगे। इस मौके पर बीएस झिंक्वांण, क्रांति भट्ट, रजपाल बिष्ट, देवेंद्र रावत, प्रमोद सेमवाल, पुष्कर चौधरी, कृष्णकांत सेमवाल, सुरेंद्र सिंह रावत और राजा तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें