फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग की। ब्लाक गैरसैंण की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित संदेश व्हाट्सएप पर मान्य नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में आने वाले संदेश भ्रांतियों का कारण बन रहे हैं। शिक्षकों ने मासिक प्रश्नपत्रों को एससीआरटी के बजाए ब्लाक स्तर पर तैयार करने की मांग की। शिक्षकों ने सभी सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूूनिफार्म देने की मांग भी की। बैठक में संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, पुष्पा रतूड़ी, रंभा शाह, इंदुबाला पुरोहित, विनोद जुयाल, जगमोहन नेगी, पुष्कर बिष्ट और देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें