साइकिलिंग व हिल रनिंग में जौहर दिखाएंगे जवान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। भारतीय सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान एडवेंचर चैलेंज कप प्रतियोगिता शुक्रवार से चीला बैराज में शुरू हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन तीन छावनियों के प्रतिभागी जवानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतियोगिता में सेना की कुल नौ छावनियों के जवान हिस्सा लेंगे।
चीला बैराज में शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुुख्य अतिथि 14 सिख लाइट इंफेट्री बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विक्रम राणा ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया गया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल नौ छावनियों के 90 जवान एडवेंचर खेेलों पर अपना जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन छावनियों के जवान चीला बैराज से माउंटेन साइकिलिंग करते हुए गंगा के किनारे व दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर फूलचट्टी तक पहुंचे। इस दौरान हिल रनिंग भी की। प्रतियोगिता के समापन पर रविवार को मुख्य अतिथि विजयी जवानों को पुरस्कार वितरित करेंगे।