फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान पर स्थिति स्पष्ट करे प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान पर स्थिति स्पष्ट करने को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार से मुलाकात की।
जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि अभियान से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अभियान के दौरान बाजार से क्या-क्या हटाया जाएगा। अभियान के बाद बाजार में दुकान लगाने वाले रेहड़ी और ठेली वालों का क्या होगा। उन्होंने इन सब पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अभियान शुरू करने की मांग की। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि अभियान के दौरान व्यापारियों का किसी भी तरह का शोषण नहीं किया जाएगा। बताया कि फुटपाथ पर किए गए स्थायी और अस्थायी निर्माण को अतिक्रमण की श्रेणी में रखा गया है। जिसे पूर्ण रूप से हटाया जाएगा। शहर में चलती फिरती ठेली और रेहड़ी को नहीं छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शहर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय गुप्ता, निवर्तमान सभासद शम्मी प्रकाश, व्यापारी नेता नवीन गुप्ता, परितोष महेंद्रू, प्रशांत शर्मा, गिरीश सप्पल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें