फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में हरिद्वार और देहरादून बने स्टेट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी डाकपत्थर में चल रही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में चल रही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल को 35-29 के अंतर से हरा हरिद्वार चैंपियन बना। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में देहरादून ने हरिद्वार को 40-26 के अंतर से हरा खिताब कब्जाया।
कबड्डी प्रतियोगिता में खेले गए बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून की टीम ने चमोली जिले को 29-14 और हरिद्वार ने बागेश्वर की टीम को 38-34 के अंतर से हरा फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले मे हरिद्वार ने देहरादून को 29-28 और नैनीताल ने टिहरी को 26-22 के अंतर से फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मनोज रतूड़ी, कुंवर सिंह राय, ए रहमान, सुरेश सिंह, अजय कुमार, जयदेव रावत, नितिन राठी, नागेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह चौहान, महेश चंद्र सेमवाल, निर्मला रावत, निशा खत्री, रविंद्र रावत, कपिल चावल, राजेंद्र चौहान, मातवर तोमर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर जीआईसी हरबर्टपुर के प्रधानाचार्य महावीर सिंह चौहान, आरसी कांडपाल, जेएस चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें