ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया। भंजरा पंचरा गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और जागड़ा पर्व में वित्तमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत के साथ ही विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने भी शिरकत की। उन्होंने देवता के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने देवता को भेंट भी चढ़ाई। मंदिर समिति ने वित्तमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट गया।
आयोजित कार्यक्रम में वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर गांव और खेड़ों को सड़क से जोड़ने का काम कर रही है। किसानों की आय दुगनी करने के लिए कॉपरेटिव सोसाइटी के तहत दो प्रतिशत की दर से कृषि ऋण दिया जा रहा है। पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 250 आबादी वाले गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के बाद शून्य आबादी वाले गांव में भी सड़क पहुंचाई जाएगी। सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य बीमा करा रही है। एकल महिला के उत्थान के लिए सरकार 1 प्रतिशत व्याज पर 1 लाख रुपये का ऋण दिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, मंदिर समिति अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, लाल सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, मोहर सिंह चौहान, तुलसी राम शर्मा, शांति सिंह पंवार, माया राम पंवार, अतर सिंह, जवाहर सिंह बिष्ट, मोहर सिंह, दिनेश सिंह चौहान, दाताराम शर्मा, बलबीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
मांगपत्र सौंपा
समिति ने वित्तमंत्री को पांच सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा। जिसमें उन्होंने मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण कराने के साथ ही श्रद्धालुओं के सराय निर्माण की मांग की। उन्होंने भंजरा से देऊ, भंजरा से कनबुआ तक मोटर मार्ग को स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही साहिया-कनबुआ-ककाड़ी मोटर मार्ग के पक्कीकरण और सुरेऊ गांव स्थित धिरोग बस्ती को सड़क सुविधा से जोड़ने की भी उठाई। जिस पर वित्त मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।