पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। भाजपा ने आसन्न लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत बृहस्पतिवार को यमकेश्वर के पौखाल में भाजपा की बैठक में सभी बूथों के अध्यक्षों व शक्ति केंद्रों के विस्तारकों ने भावी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
लोकसभा क्षेत्र प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि चुनाव को देखते हुए पार्टी को हर बूथ पर वोट प्रतिशत को बढ़ाना होगा। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाना होगा। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है, उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाना चाहिए। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि केंद्र की उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना समेत तमाम योजनाओं का लाभ उनकी विधानसभा के लोगों को मिला है। इस मौके पर उन्होंने पौखाल के सरस्वती शिशु मंदिर में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन भी किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह रौथाण, अलकेश कुकरेती, महावीर कुकरेती, विस्तारक विशाल, धर्मवीर पंवार, चंडी प्रसाद कुकरेती, विजय लखेड़ा, मोहन लाल बौंठियाल, महिमानंद आदि मौजूद रहे।