फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट आने से एक दर्जन गांवों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

33केवी की बिजली लाइन में फाल्ट आने से सभावाला समेत आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव की बत्ती गुल हो गई। मंगलवार सुबह 11 बजे से क्षेत्र में लाइट नहीं है। ऐसे में बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण नलकूप भी काम नहीं कर रहे हैं। जिस कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह से चरमरा गई है।
मंगलवार की सुबह सभावाला और डांडापुर के बीच 33केवी की लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे सभावाला, डांडापुर, कल्याणपुर, तीपरपुर, जाटोवाला, माजरी, बद्रीपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांव की बत्ती गुल हो गई। करीब पांच हजार की आबादी को बिना लाइट के दिन गुजारना पड़ा। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष सत्तार अहमद, असलम, एहसान, गुलजार, वीर सिंह, सतीश, रिजवान, राजपाल का कहना है कि जब मामले में विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर होने की बात कहा कर लाइन ठीक करने में असमर्थता जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जेई मुनीश कुमार ने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों के कार्य बहिष्कार पर होने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत पेश आ रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास जारी हैं। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें