फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने समेत 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
डाकपत्थर में जल विद्युत निगम कर्मचारियों ने लखवाड़ व्यासी परियोजना कार्यालय और ढालीपुर में उपमहाप्रबंधक कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारों को कर्मचारियों से कोई लेना देना नहीं है। लंबे समय से उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। लंबे समय से कर्मचरी पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने समेत निगम कर्मियों को 9, 14, 19 और राज्य कर्मचारियों को 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर एसीपी का लाभ देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तीसरे टाइम स्केल में ग्रेड पे 4200 रुपये करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने समेत 13 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कई स्तर की वार्ता के बावजूद मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों मेें मनोज पाठक, लईक अहमद, विरेंद्र लाल, अनुज कुमार, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, विपिन चंद्र डंगवाल, मातवर सिंह नेगी, दिनेश नौटियाल, अंजली चौहान, अंकित शर्मा, पूजा जोशी, मोहम्मद यूनुस, गिरीश चंद्र जोशी, पंकज कुमार, अनुराग वर्मा, राजेश बहुगुणा, एसएल आर्य, राजेश कुमार, राजवीर सिंह बुटोला, अरविंद त्रिपाठी, अजित गिरी, किशन डोभाल, अवतार सिंह, उमा देवी, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकासनगर स्थित यूपीसीएल कार्यालय में भी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बिजली कर्मचारी संघ, जूनियर इंजीनियर संघ, पावर इंजीनियर एसोसिएशन, विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन और स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सतीश रावत, राजेश कुमार, प्रताप सिंह चौहान, प्रदीप कुमार डिमरी, शालिनी शर्मा, पूजा ठाकुर, रजनीश भट्ट, चमन लाल, राजीव सिंह, आकाश दीप, अश्वनी कुमार, योगेश प्रजापति, देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, सुनील बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें