फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सीएम पहुंचे और न कोई मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद की अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचे सीएम और मंत्री
विज्ञापन

दबी जुबान में लोगों के बीच घर से श्मशान तक होती रही चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
शहीद हमीर सिंह पोखरियाल की अंतिम विदाई में मुख्यमंत्री और किसी मंत्री के नहीं पहुंचने की बात स्थानीय लोगों में चर्चा की विषय बनी रही। हालांकि प्रतिनिधि के तौर पर सीएम के पीआरओ संदीप सिंह और क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

बता दे, जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए गुमानीवाला क्षेत्र के जांबाज हमीर सिंह पोखरियाल का पार्थिव शरीर बीते बुधवार की देरशाम को घर पहुंचा था। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह शहीद की अंतिम यात्रा घर से मुनिकीरेती स्थित श्मशान घाट के लिए निकली। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य मंत्रियों के शहीद के घर पहुंचने की लोगों को उम्मीद थी, लेकिन किसी के नहीं पहुंचने से लोगों में मायूसी रही। लोगों के बीच चर्चा रही कि अमूमन शहीदों की अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक आदि क्यों नहीं पहुंचे। बीते जून माह में जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए गुमानीवाला के विकास गुरुंग के घर पर मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री पहुंचे थे। ऐसे में लोगों को काफी उम्मीद थी। इस बात की चर्चा श्मशान घाट तक होती रही। हालांकि, अंतिम यात्रा में सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर पीआरओ संदीप सिंह व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें