ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अगस्त क्रांति दिवस पर पछवादून विकास मंच ने देश के वीर सपूतों को मोमबत्ती जला श्रद्धासुमन अर्पित किए। हरबर्टपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि 1942 में आज ही के दिन अगस्त क्रांति की शुरूआत हुई थी। इस क्रांति ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। मुुंबई के जिस पार्क में यह आंदोलन शुरू हुआ था। उसे अगस्त क्रांति मैदान कहते हैं। कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुनील तोमर, संजीव कुमार, जीवन सिंह, वीर सिंह राणा, नवीन वर्मा, अमन बिजल्वाण, गणेश कुमार खत्री, राजपाल, राकेश कुमार, ममता देवी, निशा देवी आदि मौजूद रहे।