फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारास्रोत तिराहे को बना दिया तिपहिया की अवैध पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खारास्रोत तिराहे को तिपहिया वाहन चालकों ने अवैध पार्किंग बना दिया है, जो राहगीरों के लिए सिरदर्द बन गया है। अक्सर यहां जाम की समस्या बनी रहती है। टिहरी प्रशासन और पुलिस की ओर से कांवड़ मेले के मद्देनजर भी हाईवे पर अनाधिकृत खड़े वाहनों को नहीं हटाया गया है, जिससे इन दिनों यहां जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
मुनिकीरेती नगर पालिका के अंतर्गत खारास्रोत तिराहे पर अवैध पार्किंग बना देने से अक्सर राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे भारी वाहन चालकों को तिराहे पर वाहन मोड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों क्षेत्र में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा संचालित हो रही है, ऐसे में व्यस्त रूट पर अवैध पार्किंग से नीलकंठ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को तिराहे पर परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान टिहरी जिला प्रशासन की ओर से खारास्रोत तिराहे पर अवैध रूप से खड़े होने वाले तिपहिया वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने इस पर अमल ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते है अधिकारी
कांवड़ यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए खारास्रोत तिराहे पर फिलहाल चार से पांच तिपहिया वाहनों को खड़े होने की इजाजत दी गई है। तिराहे के चौड़ीकरण होने के बाद यहां पार्क होने वाले तिपहिया वाहनों को खारास्रोत नदी की ओर खड़ा किया जाएगा। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बने।
- आरके सकलानी, थाना प्रभारी मुनिकीरेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें