फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के 68 फीसदी बच्चों को पेट में कीड़े, कृ मि मुक्त दिवस 10 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 10 अगस्त को अर्धवार्षिक राष्ट्रीय कृमि दिवस का आयोजन कर राज्य के 1244703 बच्चों को अलबेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा है। इस बाबत बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक युगल किशोर पंत ने पेस्टल बीड कॉलेज में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में देहरादून के विभिन्न निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित भी रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देवभूमि के 68 फीसदी बच्चे पेट में कीड़े की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें एक से लेकर 19 साल आयु वर्ग के किशोर भी शामिल हैं। इसी के मद्देनजर स्वास्थ विभाग 10 अगस्त को अर्धवार्षिक राष्ट्रीय कृमि दिवस आयोजित करने जा रहा है। इसी के तहत विभाग ने अगस्त 2018 के राउंड में राज्य के 5603 निजी स्कूलों के 1244703 बच्चों को अलबेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान से छूटे बच्चों को 17 अगस्त को माप अप-डे के मौके पर दवा खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अमित शुक्ला ने एलबेंडाजोल की गोली खाने की जरूरत और साइड इफेक्ट की जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक व अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने अभियान के लिए अंतिम रूप दिए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें