घाट। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को जीआईसी मोख का निरीक्षण किया। उन्होंने पठन-पाठन व शिक्षा की स्थिति के बारे में जाना। डीएम ने आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं केे गणित विषय के सवाल पूछे। छात्रों की ओर से शांतिपूर्वक जवाब मिलने पर उन्होंने संतोष जताया और बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया।
डीएम ने मिड-डे मील कक्ष में जाकर बच्चों के लिए तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची। यहां लकड़ी के चूल्हे में खाना बनता देख डीएम ने एक माह में विद्यालय प्रबंधन को रसोई गैस चूल्हा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीएम मोहन सिंह बर्निया और सीडीओ हंसादत्त पांडे आदि मौजूद थे।