फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग लिस्ट जारी करने के बाद भी नहीं भरी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर में पहली बार बीएससी प्रथम सेमेस्टर में सामान्य वर्ग की सीटें भी खाली रह गई हैं। जबकि इन सीटों पर प्रवेश के लिए विवि प्रशासन ने तीन मेरिट सूची जारी करने के साथ ही वेटिंग लिस्ट भी जारी की थी। बावजूद बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 153 सीटें खाली हैं, जिनमें 15 सामान्य वर्ग की भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर (मैथ्स ग्रुप व बायो ग्रुप) में 1296 सीटें हैं, जिनमें से 1142 सीटों पर ही प्रवेश हो पाए हैं। 153 सीटें अभी भी खाली हैं। इनमें 15 सीटें सामान्य वर्ग की भी शामिल हैं। बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश कमेटी के संयोजक डा. वाईपी रैवानी ने बताया कि बायो ग्रुप की 680 सीटों में से 646 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, जिनमें 119 सीटें एससीएसटी वर्ग की भी हैं। बायोग्रुप में 34 आरक्षित वर्ग की सीटें खाली रह गई हैं। वहीं मैथ्स ग्रुप की 615 में से 496 पर प्रवेश हो चुके हैं। यहां 119 सीटें अभी भी खाली हैं। इनमें से 104 एससीएसटी व 15 सामान्य वर्ग की खाली हैं। जबकि मैथ्स ग्रुप में 45 फीसदी तक प्रवेश दिए गए हैं। डा. रैवानी ने बताया कि छात्र हित में 3 अगस्त को भी प्रवेश दिए जाएंगे। हालांकि 2 अगस्त को अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें