कर्णप्रयाग। नगर के एक निजी क्लीनिक में संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन मानकों के तहत संचालित न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे सील कर दिया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि मशीन को संचालित करने वाला डॉक्टर एमबीबीएस नहीं बल्कि बीएएमएस था।
बुधवार को डिप्टी सीएमओ डा. पंकज जैन, एसडीएम जीआर बिनवाल सहित पुलिस की टीम ने नगर में संचालित अल्ट्रासाउंड मशीनों की की। डा. पंकज जैन ने बताया कि कर्णप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित दो निजी क्लीनिक में संचालित अल्ट्रासाउंड मशीनों की जांच की गई तो एक निजी क्लीनिक में विशेषज्ञ नहीं होने पर मशीन को सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।