श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अब तक 575 छात्र काउंसिलिंग करा चुके हैं। विवि प्रशासन ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए तीसरी सूची भी जारी कर दी है। तीसरी सूची में 360 छात्र शामिल हैं।
बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए विवि की ओर से तीसरी सूची जारी की कर दी गई है। प्रवेश कमेटी संयोजक डा. वाईपी रैवानी ने बताया कि तीसरी सूची में 200 छात्र बायो व 160 छात्र मैथ्स ग्रुप के शामिल हैं। बायोग्रुप के लिए 62 व मैथ्स ग्रुप के लिए 66.4 कट ऑफ निर्धारित किए गए हैं। इन सीटों के लिए सोमवार से काउंसिलिंग शुरू होगी। डा. रैवानी ने बताया कि तीसरी सूची के प्रवेश के बाद रिक्त सीटों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। इन सीटों पर प्रवेश के लिए 31 जुलाई व एक अगस्त को रिपोर्टिंग होगी। दो अगस्त को इन पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसके बावजूद जो छात्र प्रवेश से छूट जाएंगे। उनके लिए तीन अगस्त को फिर मौका दिया जाएगा। डा. रैवानी ने बताया कि अब तक 575 छात्र काउंसिलिंग करा चुके हैं। 25 छात्रों के आवेदन पत्र पूर्ण न होने के कारण रोक दिए गए हैं।