फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को प्रमाण पत्र जमा कराने को मिले 15 दिन का अतिरिक्त समय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

आर्यन छात्र संगठन ने वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र जमा करवाने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय देने की मांग की है। मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को संगठन से जुड़े छात्रों ने प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट का घेराव भी किया। प्राचार्य ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद चौहान ने कहा कि महाविद्यालय पछवादून के साथ ही जौनसार बावर क्षेत्र का सबसे बड़ा उच्च शिक्षा का केंद्र है। जहां जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के पहाड़ी अंचलों से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। फिलवक्त मानसून सीजन के चलते आए दिन संपर्क और मुख्य मोटर मार्ग बंद हो रहे हैं। इस कारण छात्रों को तहसील मुख्यालय पहुंच प्रमाण-पत्र बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं महाविद्यालय प्रशासन ऐसे छात्रों को प्रवेश देने से मना कर रहा है जिनके पास जनजातीय सर्टिफिकेट नहीं है। ऐसे में छात्रों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय मिलना चाहिए। घेराव करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद चौहान, पूर्व सहसचिव सुमित सैनी, रोहित कुमार, मोहिता चोपड़ा, जसपाल, धमेंद्र सिंह चौहान, हिमांशु, विवेक लमगड़िया, रोशिफ मलिक, अंकिता बेदी, कविता चौहान, अर्चना चौहान, निशांत, शुभम कुड़ियाल, अरविंद कोहली, कोमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें