फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर टांडा में फिर धमका गुलदार, बछड़े को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

फतेहपुर टांडा गांव में गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। देर रात गांव में घुस आए गुलदार ने एक बछड़े पर हमला कर घायल कर दिया, बाद में बछड़े की मौत हो गई। गुलदार के हमलों से ग्रामीणों को जान माल का भय सता रहा है। लच्छीवाला वन रेंज के फतेहपुर टांडा में आए दिन गुलदार की आमद हो रही है। तीन दिन पहले घर के बाहर बंधे एक बछड़े को गुलदार ने मार दिया था। देर रात एक बार फिर गुलदार गांव में आ धमका, और पशुपालक करतारा की गौशाला में बंधे मवेशी पर हमला कर अपना निवाला बना लिया। ग्राम प्रधान सुंदर दास ने बताया कि गुलदार की आमद होने के बाद लोगों में खौफ है।
विज्ञापन

कहा कि ग्रामीण भय के कारण दिन में भी आवाजाही करने से परहेज कर रहे हैं। रायवाला क्षेत्र में गुलदार के इसी तरह से आदमखोर होने की घटना से फतेहपुर टांडा गांव के लोग सहमे हुए हैं। शनिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को समस्या के बाबत अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। लच्छीवाला रेंजर घनानंद उनियाल ने कहा कि गुलदार को ट्रेस करने का प्रयास विभागीय टीम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि कुछ दिनों तक पशुओं को बंद गौशाला में रखने के अलावा घरों के चारों ओर उचित प्रकाश की व्यवस्था बनाए रखें। बताया कि गांव में गश्ती बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें