फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बीआरसी सभागार में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अनंत सोलंकी ने कहा कि स्थानांतरण एक्ट के अनुसार शिक्षकों के ट्रांसफर शत प्रतिशत होने चाहिए। 55 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों को स्थानांतरण में छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

ब्लॉक मंत्री कुशममणी ने शिक्षकों के लंबित अवशेषों के शीघ्र भुगतान की मांग की। कहा शिक्षकों की जीपीएफ और सर्विस बुक को संकुल कार्यालय में एक दिन निश्चित कर दिखाया जाए। सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। बैठक में सुरेंद्र दत्त, अजय सैनी, दुर्गा रावत, सुभाष वर्मा, सुरेश नौटियाल, कुशलमणी, वीरबल कश्यप, अनंत सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें