फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया बीआरसी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय त्यूनी (प्रथम) के खस्ताहाल भवन पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे बीआरसी मोहनलाल शर्मा का करीब एक घंटे तक घेराव कर जमकर हंगामा किया। फोन पर जिला शिक्षाधिकारी के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई। महिलाओं ने शीघ्र स्कूल भवन मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से स्कूल का भवन खस्ता हालत में है। बरसात में स्कूल की छत से पानी टपकने लगाता है और दीवारों में सीलन आ जाती है। इस कारण छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बारिश के दौरान छात्रों की एक नजर ब्लैक बोर्ड तो दूसरी टपकती छत पर होती है। कक्षाओं की हालत इस कदर खराब है कि शिक्षकों को भी कक्षाओं में पढ़ाने से डर लगता है। अधिक बरसात होने पर छात्रों की छुट्टी करनी पड़ जाती है। स्कूल में वर्तमान में 75 छात्र अध्ययनरत हैं। महिलाओं ने कहा कि विभाग जल्द ही भवन मरम्मत नहीं कराता है तो उन्हें उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। घेराव करने वालों में रेखा, रक्षा, शांति, वृंदा, उषा, निर्मला, कविता, सीता, गीता, रीता, काजल, सरोजनी, कोमल आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें