फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने रौंद डाली फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

डोईवाला। वन सीमा से सटे बुल्लावाला झबरावाला गांव में रात में हाथियों ने कई बीघा मक्का और गन्ने की फसल को रौंद डाला। विभाग की लचर कार्यशैली पर किसानों में रोष है।
विज्ञापन

राजाजी राष्ट्रीय पार्क के कांसरो रेंज से सटे गांव बुल्लावाला-झबरावाला में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। रात में हाथियों ने गन्ने और मक्का की फसल को तहस-नहस कर दिया। किसानों ने बताया कि करीब 12 बीघा गन्ना और 5 बीघा मक्का की फसल को हाथियों ने रौंद दिया है। किसान रणजोध सिंह ने बताया कि वन सीमा पर ऊर्जा बाड़ प्रभावी नहीं होने से जंगली हाथी आए दिन आबादी में घुस जाते हैं। जुल्फिकार अली ने कहा कि विभाग हाथियों को रोकने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। विभाग उनको बर्बाद फसलों का मुआवजा भी नही दे रहा है। मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि वे समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के पास जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें