फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में पानी की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र साहिया में पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण भोजन निर्माण के लिए कार्यकत्री और सहायिका को करीब आधा किमी दूर से पानी ढोना पड़ता है। बीते दो साल से केंद्र में पानी की सप्लाई करने वाली पेयजल लाइन बंद पड़ी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में दो से पांच साल तक के करीब 15 छात्र अध्ययनरत हैं। जिन्हें स्कूल में आखर ज्ञान के साथ ही उठना-बैठना सिखाया जाता है। इन बच्चों को योजना के तहत भोजन भी दिया जाता है, लेकिन पेयजल लाइन में खराबी आने के कारण बीते दो साल से टंकी सूखी पड़ी है। मजबूरी में कार्यकत्री और सहायिका को भोजन निर्माण के लिए आधा किमी दूंर से पानी ढोना पड़ रहा है। बच्चों को भी घर से ही बोतल में पानी लाना पड़ता है। गांव निवासी सुभाष भाटी, शेर सिंह भाटी, चरण दास आदि का कहना है कि विभाग बच्चों की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। शिकायत के बाद भी विभाग क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत नहीं करा रहा है। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी माया भटनागर का बताया कि लाइन मरम्मत की मांग पर वह कई बार जल संस्थान से पत्राचार कर चुकी हैं। एक बार फिर विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें