फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दस झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सुद्धोवाला जेल के पास नदी किनारे बसी हुई बस्ती में आग भड़कने से 10 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
दोपहर करीब एक बजे अचानक बस्ती स्थित एक झोपड़ी में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने करीब 25 झोपड़ियों में से 10 को अपनी चपेट में ले लिया। यह देख झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद सेलाकुई से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी विकराल थी कि दूर से आग की लपटें नजर आ रही थी। आग पर काबू पाने तक इन 10 झोपड़ियों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

पीड़ित शिव लाल सैनी, गौरी सैनी, हरिलाल यादव, झूला देवी, मदन सैनी, बुद्धी सैनी, हरि सैनी, मनीष सैनी, रामू सैनी और गौरीशंकर सैनी का कहना है कि झोपड़ियों के जलने से उनकी जिंदगी भर की मेहनत जलकर खाक हो गई। उनके पास पहनने तक के कपड़े नहीं बचे हैं। सब खाद्यान्न भी आग में जलकर खाक हो गया। उन्हें खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर होना पड़ेगा। उधर, भाजपा नेता राहुल पुंडीर ने बताया कि जिन लोगों का आग से नुकसान पहुंचा है। उनकी तहसील प्रशासन और विधायक स्तर से हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से क्षतिपूर्ति के आंकलन की रिपोर्ट मांगी गई है। दमकल टीम में हवलदार मोहन सिंह, हरनाम सिंह, विकास कुमार, लोकेश कुमार, रविंद्र चौहान, जगवीर राणा, अनंग वीर, अमित कुमार, शैलेंद्र आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें