फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने नदी के टापू में गया सिख श्रद्धालु फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ/बदरीनाथ। अलकनंदा नदी के एक टापू पर सेल्फी लेने गया एक यात्री अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू के बीच फंस गया। एसडीआरएफ और थाना गोविंदघाट की टीम ने यात्री को सकुशल रेस्क्यू कर टापू से निकाला।
विज्ञापन

मंगलवार रात को आठ बजे एक सिख श्रद्धालु गुरजीत सिंह (30) पुत्र सीरन सिंह, गुरुद्वारा साहेब नादेड़, बलीरामपुर, महाराष्ट्र अपने अन्य साथियों के साथ लामबगड़ में अलकनंदा किनारे पहुंच गया। सेल्फी खींचने के चक्कर में गुरजीत नदी के एक टापू पर पहुंच गया। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह टापू में ही फंस गया। अन्य साथियों ने इसकी सूचना गोविंदघाट गुरुद्वारे के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने करीब आधा घंटे तक रेस्क्यू कर गुरजीत को सकुशल टापू से निकाला। डीएम आशीष जोशी ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इन दिनों अचानक भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। दिनभर चटख धूप से भी ग्लेशियर पिघल रहे हैं। लिहाजा तीर्थयात्री और सैलानी नदी व नदी किनारे न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें