फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र के दौरान होगा स्थाई राजधानी के लिए आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने और नशा उन्मूलन की मांग के लिए पद यात्रा कर रहे प्रवीण कुमार के श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रवीण ने कहा कि स्थायी राजधानी के लिए मानसून सत्र में आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन से जुड़ने के लिए गांव गांव पद यात्रा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग के लिए प्रवीण कुमार उत्तरकाशी, मोरी से मुंस्यारी, पिथोरागढ की पद यात्रा पर निकले हैं। अभी तक प्रवीण उत्तरकाशी व टिहरी के करीब 100 गांवों की पदयात्रा कर चुके हैं। बुधवार को यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रवीण ने बताया गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन से लोगों को जोड़ने के लिए गांव-गांव जाकर संपर्क किया जा रहा है। प्रवीण ने बताया कि यह आंदोलन निर्णयात्मक होगा। प्रवीण स्थायी राजधानी की मांग के लिए गैरसैंण व श्रीनगर में अनशन भी कर चुके हैं। पत्रकार वार्ता में संजय घिल्डियाल, राजीव विश्नोई, अनिल स्वामी, पीबी डोभाल, गंगा असनोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें